होली से पहले खाद्य सुरक्षा कड़ी, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई
होली से पहले उत्तराखंड सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़ा अभियान शुरू किया है। फूड सेफ्टी विभाग ने दूध, मावा, पनीर और मिठाइयों की सख्त जांच के लिए SOP जारी कर दी है।
खाद्य आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि दोषी पाए जाने पर 5 लाख तक जुर्माना और 6 साल तक की सजा हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जबकि आशारोड़ी बॉर्डर पर दूध व अन्य उत्पादों की ऑन-स्पॉट टेस्टिंग हो रही है।
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के अनुसार, राज्य के जिलों को तीन श्रेणियों में बांटकर निगरानी बढ़ाई गई है। सचल खाद्य प्रयोगशालाएं (मोबाइल फूड लैब) सक्रिय कर दी गई हैं, जो अचानक छापेमारी कर सैंपलिंग कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश से सटे बॉर्डर इलाकों में मिलावट रोकने के लिए विजिलेंस सेल और पुलिस प्रशासन की मदद ली जा रही है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में सबसे ज्यादा चेकिंग हो रही है।
संयुक्त टीमें जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिष्ठानों की अचानक जांच कर रही हैं। विभाग ने जनता से मिलावट की सूचना देने की अपील की है, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
फूड सेफ्टी विभाग ने साफ कर दिया है कि मिलावट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर चल रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ हिमस्खलन: तीन और शव मिले, कुल सात की मौत, एक की तलाश जारी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply