महिला ड्राइवरों की नई पहल: मुफ्त सफर के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘सारथी’ नामक इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 महिला ड्राइवरों को देहरादून की सड़कों पर उतारा जाएगा, जो एक सप्ताह तक शहर की महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी।
परिवहन विभाग की ओर से इन महिला चालकों को ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन्हें ड्राइविंग लाइसेंस और रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत दो ई-टैक्सी, दो ई-ऑटो रिक्शा और 10 ई-स्कूटी से की जा रही है। खास बात यह है कि इस सेवा की पहली सवारी राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या होंगी।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह योजना केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी। छह महीने बाद इसे राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हैं।
योजना की शुरुआत यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से होगी, जहां से मंत्री खुद महिला सारथी के साथ सर्वे चौक तक जाएंगी। इसके बाद आईआरडीटी सभागार में सभी वाहनों का डेमो दिया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गई है। इन वाहनों का संचालन एक मोबाइल एप के जरिए किया जाएगा, जो ओला और उबर की तरह काम करेगा।
महिला चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है। इससे यदि किसी महिला चालक या सवारी को कोई समस्या होती है, तो तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
यह प्रोजेक्ट न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित रोजगार भी प्रदान करेगा। सरकार की इस पहल से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में भागीदारी का अवसर मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
President Murmu to Inaugurate Public Park at Rashtrapati Ashiana on June 20
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply