Date Filter

LIFESTYE

देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, 6,200 करोड़ की एलिवेटेड रोड पर बढ़े कदम

राजधानी की सबसे बड़ी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड (6,200 करोड़ रुपये) परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने जनता और विशेषज्ञों से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम प्रिंस चौक स्थित एक होटल में जनरल सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (जीएसआईए) के तहत बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना की रूपरेखा, बजट, भूमि अधिग्रहण और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा सहित विभिन्न हितधारकों ने परियोजना पर अपने विचार रखे। उन्होंने अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण जैसी चुनौतियों पर ध्यान देने और सरकार, प्रशासन व स्थानीय निकायों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई।

करीब 26 किलोमीटर लंबी यह एलिवेटेड रोड रिस्पना और बिंदाल नदियों के किनारे पिलर-आधारित फ्लाईओवर के रूप में बनाई जाएगी। इससे देहरादून की यातायात समस्या का समाधान होगा और यात्रा सुगम बनेगी।

अगस्त 2024 में आईआईटी रुड़की ने डीपीआर का परीक्षण कर इसे उपयुक्त पाया था। लोनिवि ने सुरक्षा सुधारों पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन तब से परियोजना की गति धीमी थी। अब सोशल इंपैक्ट असेसमेंट शुरू होने के साथ संकेत मिल रहे हैं कि यह योजना जल्द धरातल पर उतर सकती है।

बैठक में शामिल अधिकतर लोगों ने इस परियोजना का समर्थन किया और इसे शहर के भविष्य के लिए जरूरी बताया। सरकारी मशीनरी अब इसे तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास में जुट गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us