Date Filter

Uttarakhand

काशीपुर में सीएम धामी का भव्य रोड शो, 100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में जनता उमड़ी। यह रोड शो प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) और भू कानून के लागू होने, साथ ही हाल ही में हुए निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

रोड शो के दौरान जगह-जगह सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सीएम का अभिवादन किया। रोड शो का समापन नगर निगम कार्यालय पर हुआ, जिसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम धामी ने इस ऐतिहासिक भीड़ को जनता का अपार प्रेम और समर्थन करार दिया। उन्होंने कहा, "काशीपुर की देवतुल्य जनता का आभार। यह अपार जनसमर्थन हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।"

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के रोड शो का विरोध करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता रोड शो की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने सहकारी समिति के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया और समिति परिसर में नजरबंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।

काशीपुर में सीएम धामी के इस रोड शो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us