Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 अप्रैल से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है। पर्यटन विकास परिषद ने इस वर्ष की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, इस बार श्री हेमकुंड साहिब के लिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इस बार रजिस्ट्रेशन आधार प्रमाणित होगा, जिससे हर श्रद्धालु की पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ के 2 मई, बदरीनाथ के 4 मई और हेमकुंड साहिब के 25 मई को खुलेंगे। श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट या Tourist Care Uttarakhand ऐप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर टिकट के लिए heliyatra.irctc.co.in उपलब्ध है। सहायता हेतु टोलफ्री नंबर 0135-1364, 01352559898, 01352552627 जारी किए गए हैं।

इस वर्ष यात्रा के लिए 2200 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है, जिसमें नौ निजी परिवहन कंपनियों की बसें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल में नवरात्र के बाद बसों की लॉटरी निकाली जाएगी। अच्छी खबर यह है कि इस बार बसों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। किराया पिछले साल की दर पर ही रहेगा।

संयुक्त रोटेशन यात्रा समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई राज्यों से बस बुकिंग के लिए फोन आने शुरू हो चुके हैं, खासकर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान व यूपी जैसे राज्यों से यात्रियों ने संपर्क किया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खोले जाने की संभावना है।

इस बीच उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार से चारधाम और सीमांत जिलों में रोडवेज डिपो खोलने की मांग की है। परिषद ने परिवहन सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी और यात्रियों को बेहतर सेवा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। यदि आप भी इस पावन यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें और सुगम दर्शन का लाभ उठाएं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us