देहरादून में बस हादसा: एक बच्ची समेत दो की मौत, 14 घायल, चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देहरादून के सहसपुर क्षेत्र का है, जहां सिंगनीवाला के पास सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में चीख-पुकार गूंज उठी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने मामले का संज्ञान लिया और लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद से फरार चल रहे बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक विशेष पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
प्रशासन द्वारा पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं राज्य में यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री ने किया लैब ऑन व्हील्स परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply