Date Filter

Uttarakhand

एफडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध फैक्ट्री से जहरीला पनीर जब्त, सप्लाई चेन ध्वस्त

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तराखंड और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने आज देहरादून और सहारनपुर में छापेमारी कर नकली पनीर का बड़ा जखीरा बरामद किया है। कुल 23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर जब्त किया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर से मिली शुरुआत, ईश्वर विहार में कार्रवाई

आज सुबह 9 बजे रायपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध पनीर से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई। सूचना मिलते ही जिला अभिहित अधिकारी मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा ताजवर सिंह जग्गी के निर्देश पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को भी भेजा गया। जांच में पनीर में स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) और फॉर्मलीन जैसे खतरनाक रसायनों की मौजूदगी पाई गई।

क्वालिटी डेयरी से बरामद हुआ 7 क्विंटल पनीर

पूछताछ में पता चला कि यह पनीर देहरादून के तपोवन स्थित क्वालिटी डेयरी से आया था। डेयरी के गोदाम में छापा मारकर लगभग 7 क्विंटल पनीर बरामद किया गया, जिसे खराब गुणवत्ता और दुर्गंध के कारण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

ईश्वर विहार में छापा, दो आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर ईश्वर विहार इलाके में भी छापा मारा गया, जहां एक दुकान और पिकअप वाहन से 7 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। पुलिस ने दुकानदार अब्दुल मन्नान और वाहन चालक आरिफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने सहारनपुर के कासमपुर इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री से पनीर आने की बात कबूल की।

सहारनपुर की फैक्ट्री में 16 क्विंटल नकली पनीर मिला

उत्तराखंड टीम की सूचना पर सहारनपुर प्रशासन ने बेहट क्षेत्र में छापा मारकर 16 क्विंटल नकली पनीर, रसायन और उपकरण बरामद किए। फैक्ट्री को तत्काल सील कर पनीर को नष्ट किया गया।

आयुक्त का बयान

आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, “यह कार्रवाई राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। मिलावटी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी ने भी कहा कि “जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य गुणवत्ता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us