सितारगंज, मोरी अस्पतालों को मिला CHC-PHC का दर्जा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और उत्तरकाशी जिले के मोरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत कर दिया गया है।
अब दोनों अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉक्टरों की तैनाती होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के अनुसार सितारगंज के 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 90 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कुल 65 पदों की स्वीकृति दी गई है। इनमें 40 पद (20 नियमित एवं 20 आउटसोर्स) नए सृजित किए गए हैं।
नवसृजित पदों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अलावा एक आर्थोपेडिक सर्जन, एक नेत्र शल्यक, एक रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलोजिस्ट, चार वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, 10 नर्सिंग अधिकारी, एक लैब टेक्नीशियन शामिल है। यह सभी पद नियमित अस्थायी होंगे। इसके अलावा 20 पद आउटसोर्स से होंगे।
इसी प्रकार मोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। अस्पताल के संचालन के लिए 37 पदों (25 अस्थायी व 12 आउटसोर्स) की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत पदों में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, दंत शल्यक, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा शुरू
Latest Newst
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Leave A Reply