Date Filter

Crime

देहरादून में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी, लखनऊ के व्यक्ति से 20 लाख रुपये हड़पे

देहरादून के देहराखास इलाके में फ्लैट दिलाने के नाम पर लखनऊ निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के विकासनगर स्थित विष्णुपुरी विस्तार निवासी सचिन वर्मा देहरादून में फ्लैट खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात एक परिचित के माध्यम से गुरमीत टुटेजा निवासी त्यागी रोड से हुई। बातचीत के दौरान गुरमीत ने दावा किया कि उसके पास देहराखास में एक फ्लैट है जिसे वह बेचना चाहता है।

दोनों पक्षों में फ्लैट का सौदा 27 लाख रुपये में तय हुआ। गुरमीत ने अग्रिम के रूप में एक लाख रुपये नकद लिए, जबकि बाकी की रकम 11 दिसंबर 2024 को ऑनलाइन और चेक के माध्यम से गुरमीत और उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाई गई। तय किया गया था कि शेष राशि रजिस्ट्री के समय दी जाएगी।

हालांकि, जब रजिस्ट्री की बात आई तो गुरमीत टालमटोल करने लगा और बाद में उसने बातचीत भी बंद कर दी। कुछ समय बाद सचिन को पता चला कि फ्लैट किसी और को बेच दिया गया है और उनकी जमा की गई रकम भी वापस नहीं की गई।

पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us