Date Filter

Uttarakhand

देहरादून मॉक ड्रिल में युद्ध जैसी तैयारी, चला रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून: केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़े स्तर पर मॉक अभ्यास किया गया। यह अभ्यास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की परिकल्पना पर आधारित था।

शाम 4:15 बजे देहरादून के सात प्रमुख स्थलों पर अचानक जंगी सायरन बज उठा, जिससे लोग सतर्क हो गए। इस मॉक ड्रिल के तहत एमडीडीए कॉलोनी में मिसाइल हमले की स्थिति दर्शाई गई, जहां एक बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली और कुछ लोगों के हताहत होने की स्थिति बनाई गई। मौके पर तुरंत मेडिकल टीम, एसडीआरएफ और अन्य आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

इसी तरह, आइएसबीटी क्षेत्र के पास बमबारी जैसे एक विस्फोट की सूचना मॉक रूप में दी गई, जिससे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। आसपास की दुकानों को बंद कराते हुए पुलिस ने राहत अभियान तेज किया।

देहरादून में मॉक ड्रिल के तहत जिन सात स्थानों पर अभ्यास किया गया, उनमें धारा पुलिस चौकी (घंटाघर), ब्लाइंड स्कूल (राजपुर रोड), लक्खीबाग पुलिस स्टेशन, कलेक्ट्रेट परिसर, आराघर पुलिस चौकी, एमडीडीए कॉलोनी और निकटवर्ती आइएसबीटी क्षेत्र शामिल हैं।

इस दौरान नागरिकों को मॉक ड्रिल के महत्व और हवाई हमले की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें घबराने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई।

डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखी गई। इससे पहले, प्रशासन की ओर से सेना, अर्द्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस वार्डन, वालंटियर्स और आइआरएस अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की गई थी।

देहरादून की विशेष भूमिका
देहरादून अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जहां आईएमए, एफआरआई, ओएनजीसी, डीआरडीओ, सर्वे ऑफ इंडिया, डील, आर्डिनेंस फैक्ट्री जैसी कई रणनीतिक संस्थाएं हैं। इन संस्थानों की सुरक्षा और आम जनता की तैयारियों को जांचने के लिए यह मॉक ड्रिल अहम मानी जा रही है।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और सुरक्षा तंत्र को हवाई हमले या बाहरी आक्रमण की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखना है, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जानमाल की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us