उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त: मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, चारधाम यात्रा की तैयारियां, सीमांत क्षेत्रों की स्थिति और संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल और भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में वर्तमान स्थिति सामान्य है, लेकिन सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जाए तथा सभी सामरिक महत्व के स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, वेरिफिकेशन ड्राइव तेज करने और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों व फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन को नियमित संवाद स्थापित करना होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में सहयोगात्मक वातावरण तैयार हो सके। राज्य भर में संभावित खतरों के मद्देनज़र मॉक ड्रिल और सायरन अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था भी की जाएगी।
चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी को सख्ती से लागू करने को कहा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर CCTV की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सभी सचिवों को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और हेली सेवाओं का संचालन भी सुचारू रूप से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और चेताया कि आमजन को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मानसून से पहले पूरी हों तैयारियां
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने खाद्यान्न, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की राज्यभर में सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
राज्य सरकार हर परिस्थिति के लिए तैयार — मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हर परिवार का जुड़ाव सेना से है, और सरकार हर परिस्थिति में सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ है। उन्होंने सर्व धर्म सभाओं व पद यात्राओं के आयोजन की बात करते हुए कहा कि इससे सेना का मनोबल और अधिक ऊंचा होगा। उन्होंने कहा, “भारत की शक्ति उसकी एकता में है, और हम हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं।”
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार में हाई अलर्ट: चारधाम यात्रा और युद्ध जैसे हालात के बीच गंगा घाटों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply