Date Filter

Uttarakhand

भारती फाउंडेशन की ममता सैकिया सबसे भरोसेमंद लीडरः ग्रेट प्लेस टू वर्क

भारती फाउंडेशन की चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर ममता सैकिया को ग्रेट प्लेस टू वर्क ®️ इंडिया द्वारा भारत की एक सबसे भरोसेमंद लीडर के रूप में सम्‍मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्‍मान सामाजिक क्षेत्र में ममता सैकिया के अनुकरणीय नेतृत्व और योगदान को स्वीकार करता है। संस्‍था में अभिनवता और उद्यमिता की संस्कृति का निर्माण करने के उनके लक्ष्‍य के फलस्‍वरूप ऐसे लक्ष्यों का सृजन हुआ है जहां संस्‍था के प्रत्येक व्यक्ति को फाउंडेशन के प्रोग्रामों में उत्कृष्टता लाने की दिशा में योगदान करने का अधिकार है।

भारत की एक सबसे भरोसेमंद लीडर के रूप में सम्‍मानित किए जाने के महत्वपूर्ण अवसर पर भारती फाउंडेशन की सीईओ ममता सैकिया ने कहा, "मैं ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा भारत के सबसे अधिक भरोसेमंद लीडर्स में शामिल किए जाने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ। यह मान्यता भारती फाउंडेशन की पूरी टीम के एकजुट प्रयासों और शिक्षा द्वारा जीवन में परिवर्तन लाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ मिलकर, हम लोगों ने, 2022-2023 में 20 लाख से अधिक बच्चों के जीवन को प्रभावित करने के एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारी यात्रा बच्चों की पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उनके समग्र विकास के अवसर उपलब्‍ध कराने के उत्साह और जोश के कारण है। मैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अपनी टीमों, हमारे भागीदारों, हितधारकों के विश्वास और समर्थन के लिए आभारी हूं। हम प्रतिबद्ध हैं और पूरे भारत में बच्चों एवं समुदायों के जीवन पर चिरस्थायी प्रभाव डालने के लिए नए विचारों को लाना और सहयोग करना जारी रखेंगे।"

भारती फाउंडेशन को अन्‍य अनेक सम्‍मानों के साथ-साथ सीएसआर बॉक्स द्वारा सीएसआर फाउंडेशन ऑफ द ईयर, शिक्षा उत्‍कृष्‍टता का समर्थन और सुधार के लिए ई.टी . `स्टार्स ऑफ द इंडस्ट्री` अवार्ड और ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा `महिलाओं के लिए भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल 2022`  में सम्‍मानित किया गया है। ये सभी सम्‍मान सुश्री ममता के दूरदर्शी नेतृत्व के साक्ष्‍य हैं जो उनकी कार्यनीतिक सोच और प्रणालीगत दक्षता व संस्‍था के क्‍वालिटी मानदंडों का संवर्धन करने में उनकी भूमिका के बारे में बहुत कुछ ब्‍यां करते हैं। उनके योग्‍य मार्गदर्शन के अंतर्गत, फाउंडेशन शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 20 लाख से अधिक बच्चों के जीवन में मुस्कान लाने में सफल रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
  • चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
  • Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
  • टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
  • पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
  • जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
  • पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Stay Connected With Us

Subscribe Us