उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर सरकार अलर्ट, जारी की गई नई एडवाइजरी
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर हालात भले ही फिलहाल सामान्य बने हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने किसी भी संभावित खतरे को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि राज्य में कोविड की स्थिति अभी नियंत्रण में है और किसी प्रकार का गंभीर खतरा नहीं है, फिर भी सभी जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी भी संभावित चुनौती के लिए तैयार रहना हमारी प्राथमिकता है।"
सभी जिलों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को निर्देशित किया है कि कोविड से जुड़ी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह सक्रिय और उपलब्ध रहें। इनमें खासतौर पर निम्न बिंदु शामिल हैं:
अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर सुनिश्चित हों।
ऑक्सीजन सप्लाई और ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण जैसे वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA संयंत्र पूरी तरह कार्यशील हों।
आवश्यक दवाओं का भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
निगरानी और रिपोर्टिंग सिस्टम को किया गया सुदृढ़
सरकार ने निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। अब:
सभी ILI (इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण) और SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग होगी।
सभी सरकारी व निजी अस्पताल और लैब्स को IHIP पोर्टल पर नियमित रिपोर्ट अपलोड करनी होंगी।
ICMR के दिशानिर्देशों के अनुरूप कोविड टेस्टिंग की जाएगी।
सभी SARI मामलों की कोविड जांच अनिवार्य की गई है।
नए वेरिएंट की पहचान के लिए Whole Genome Sequencing जरूरी
स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि कोविड पॉजिटिव आने वाले प्रत्येक सैंपल को WGS (Whole Genome Sequencing) के लिए भेजा जाएगा ताकि किसी संभावित नए वेरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। कोविड प्रबंधन से जुड़े स्टाफ को भी रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाएगी।
जन सहयोग और सतर्कता पर विशेष ज़ोर
डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा, “जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम भविष्य में भी कोविड जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।”
मीडिया समन्वय के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी
राज्य सरकार ने कोविड से जुड़ी सूचनाओं के प्रसार और समन्वय के लिए डॉ. पंकज कुमार सिंह (सहायक निदेशक, IDSP) को राज्य स्तरीय मीडिया नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोगी के रूप में डॉ. सौरभ सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। इस कार्य के लिए उन्हें किसी अतिरिक्त भत्ते की आवश्यकता नहीं होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में शहरी सुधार की पहल, सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply