बदरीनाथ हिमस्खलन: तीन और शव मिले, कुल सात की मौत, एक की तलाश जारी
भारत-चीन सीमा के पास चमोली जिले में माणा क्षेत्र में हुए विनाशकारी हिमस्खलन में बचाव अभियान आज तीसरे दिन भी जारी है। अब तक कुल सात श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर की तलाश अभी भी जारी है।
रविवार को सेना के बचाव दल ने बर्फ में दबे तीन और श्रमिकों के शव बरामद किए। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। वहीं, एक श्रमिक अभी भी लापता है, जिसकी खोजबीन तेज कर दी गई है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल श्रमिक पवन (23), निवासी इशापुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इससे पहले शनिवार को भी एक घायल को वहां रेफर किया गया था। एम्स के पीआरओ संदीप सिंह ने बताया कि अब तक चार घायलों को एम्स लाया गया है, जिनमें से एक को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी सर्जरी की जा सकती है।
लापता श्रमिकों की तलाश में सेना अब ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम का उपयोग कर रही है। साथ ही, तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम और हिमस्खलन बचाव डॉग ‘रॉबिन’ को भी तैनात किया गया है। भारतीय सेना, वायु सेना और नागरिक हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
ज्योर्तिमठ स्थित आर्मी अस्पताल में अब तक 45 घायल श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, कंटेनरों को कैमरों के माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों का जल्द पता लगाया जा सके।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और फंसे लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।
सरकार और बचाव दल का प्रयास जारी है, और उम्मीद है कि लापता श्रमिक को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Rapid Raids on Spa Centers in Dehradun, 25 Operators Fined
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply