जोशीमठ-औली रोपवे: 480 करोड़ की डीपीआर तैयार, बनेगा 4.5 किमी लंबा ट्रैक
चमोली: औली में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए एक बड़ी परियोजना की तैयारी पूरी हो गई है। जोशीमठ से औली तक बनने वाले नए रोपवे के लिए 480 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को सौंप दी गई है। इस परियोजना को दो चरणों में बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 4.5 किलोमीटर होगी।
पहले चरण में जोशीमठ से औली तक 2.76 किमी लंबा रोपवे बनेगा, जिसमें 11 टावर और अत्याधुनिक मोनो केबल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस मार्ग पर ट्रॉली कार की जगह 6–7 व्यक्तियों की क्षमता वाले 21 गोंडोला लगाए जाएंगे।
दूसरे चरण में औली से गौरसों तक 1.85 किमी लंबा रोपवे बनाया जाएगा, जिसमें 7 टावर और 9 गोंडोला संचालित किए जाएंगे।
ब्रिडकुल (ब्रिज, रोप वे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया) के प्रबंध निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि एक घंटे में लगभग 500 पर्यटक इस आधुनिक रोपवे सेवा का लाभ ले सकेंगे। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद मौजूदा रोपवे सेवा को बंद कर दिया गया था। 1984-85 में बना यह पुराना रोपवे 39 वर्षों तक पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बना रहा। अब उसी की जगह आधुनिक और सुरक्षित रोपवे विकसित किया जाएगा।
यह परियोजना न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और लोगों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के विकास को लेकर धामी ने केंद्र के सामने रखीं अहम मांगें
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply