Date Filter

Uttarakhand

गैरसैंण के विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी की विशेष पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के स्थायी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विकास कार्यों को गति देने के लिए यहां रिक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गए सारकोट गांव में पालिहाउस, मशरूम टनल, मसाला चक्की और डेयरी परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। सौर ऊर्जा से गांव को रोशन किया गया है और नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

आदिबद्री, खेती, मालसी और थापली गांवों में किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर मशरूम टनल दी गई हैं। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है, और सरकार पूरे क्षेत्र को ‘मशरूम वैली’ के रूप में विकसित कर रही है।

गैरसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण को मॉडर्न स्कूल में बदला जा रहा है। नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए मल्टी-स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मां भराड़ी देवी का मंदिर बनाने की योजना तैयार हो चुकी है, जिसमें स्थानीय जनता और तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी शामिल किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी गैरसैंण के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और विकास कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us