कांवड़ यात्रा 2025: तेज गानों पर रोक, मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी
आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी।
यह निर्णय पिछले वर्षों में इन दुकानों के कारण उत्पन्न हुए विवादों को देखते हुए लिया गया है। कांवड़ यात्रियों ने भी कई बार इन दुकानों की उपस्थिति पर आपत्ति जताई है। आईजी राजीव स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगमों और नगर परिषदों को भी इन निर्देशों के अनुपालन में सहयोग देने को कहा गया है।
इसके साथ ही यात्रा के दौरान तेज आवाज में गाने बजाने पर भी रोक लगाई गई है। बीते वर्षों में कई कांवड़ दल डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाते पाए गए थे। वर्ष 2024 में 24 डीजे संचालकों को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। अब 2025 के लिए डीजे संचालकों की एक नई सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें सामान्य ध्वनि सीमा में ही संगीत बजाने का निर्देश दिया जाएगा।
यात्रा में अत्यधिक ऊंची कांवड़ें लेकर चलने से होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए, ऐसे कांवड़ दलों को कांवड़ का आकार सीमित और सामान्य रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
आज हरिद्वार में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान समेत कई राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में पूरी कांवड़ यात्रा की रूपरेखा तैयार की जाएगी और सभी राज्यों से सुझाव लेकर यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
कांवड़ यात्रा 2025 का रूट प्लान जल्द ही जारी किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Launches Statewide Pharma Inspection Drive
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply