Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड बनेगा निवेश और पर्यटन का हब: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की ट्रैफिक समस्या और बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए 26 किमी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। साथ ही, फ्लोटिंग पॉपुलेशन के लिए सुविधाएं विकसित करने हेतु नीति आयोग से विशेष ग्रांट का भी आग्रह किया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू होने से भारी संख्या में पर्यटक राज्य में आएंगे, जिसके लिए राज्य पहले से ही सक्रिय रूप से नियोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड छोटे राज्यों में वित्तीय प्रबंधन में दूसरे स्थान पर है और SDG इंडेक्स में शीर्ष पर रहा है। राज्य ने यूसीसी और GEP जैसे कई नवाचारों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफर भूमेश भारती की कॉफी टेबल बुक “Aerial Vistas of Uttarakhand” का भी विमोचन किया और इसे राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता का अद्भुत दस्तावेज बताया।

पर्यटन और फिल्म नीति से वैश्विक पहचान की ओर

सीएम धामी ने कहा कि राज्य की नई पर्यटन नीति के जरिए “डेस्टिनेशन उत्तराखंड” को वैश्विक मानचित्र पर लाया जा रहा है। दो स्पिरिचुअल जोन तैयार किए जा रहे हैं — एक मानसखंड कॉरिडोर, दूसरा ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र।

साहसिक पर्यटन के साथ-साथ फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य ने सिंगल विंडो सिस्टम, सब्सिडी और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का सम्मान मिला है।

केंद्र सरकार ने राज्य के चार गांवों — जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us