उत्तराखंड के 12 शहरों के विकास के लिए 4100 करोड़ की योजना तैयार
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 12 शहरों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और पेयजल सुविधाएं देने के लिए 4100 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4100 करोड़ रुपये) के बजट की मांग की गई है।
सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय आर्थिक मामलों के विभाग को भेजने की संस्तुति दी गई।
मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के अंतर्गत पहले चरण में छह शहरों का चयन किया गया है, जबकि शेष छह शहरों का चयन जल्द ही पूरा किया जाएगा। हल्द्वानी में बस टर्मिनल भवन, सड़क चौड़ीकरण, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, सौंदर्यीकरण और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसी परियोजनाओं की डीपीआर को भी बैठक में स्वीकृति मिली।
इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर कूड़ा प्रबंधन के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की परियोजना भी केंद्र को भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र की मंजूरी के बाद इन योजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो सकेगा, जिससे उत्तराखंड के शहरों में आधारभूत ढांचे का व्यापक विकास संभव होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Cracks Down on Ayushman Card Fraud
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply