ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के पैकेज-8 में सुरंग निर्माण में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। सुरंग-15, जिसकी कुल लंबाई 7055 मीटर है, का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह उपलब्धि रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के तहत मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) और इटाल्फेर-लोम्बार्डी जेवी के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है।
सुरंग-15 ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसका निर्माण भू-आकृतिक दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण था। टीम ने गौचर नाले के शून्य ओवरबर्डन से लेकर गौचर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के नीचे से गुजरने तक की सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया। MT-05 और MT-06 के बीच 2700 मीटर की ड्राइव लंबाई पूरी होने पर यह सफलता हासिल हुई।
एमटी-05 के तहत 2130 मीटर की खुदाई का काम 6 जनवरी 2022 को शुरू हुआ, जबकि एमटी-06 के लिए 570 मीटर की खुदाई 6 जून 2022 को शुरू हुई। पूरी प्रक्रिया 1008 दिनों में पूरी हुई, जो जमीन पर विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। यह सफलता परियोजना में शामिल सभी प्रमुख टीमों के सहयोग का प्रमाण है, जो इस रेलवे मार्ग के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भू कानून आन्दोलन से बैकफुट पर धामी सरकारः डिमरी
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply