हरेला पर्व पर उत्तराखंड में हुआ 5 लाख पौधों का व्यापक रोपण अभियान
देहरादून: उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, देहरादून में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष की थीम "हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ" के तहत प्रदेशभर में एक दिन में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब पौधे पेड़ बनें और उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक डिवीजन में 50% फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए।
जनभागीदारी और पारंपरिक चेतना को जोड़ेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान में छात्र-छात्राएं, महिला समूह, स्वयंसेवी संगठन और ग्राम पंचायतें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरणीय अभियानों जैसे ‘पंचामृत संकल्प’, ‘नेट ज़ीरो इमिशन’, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन मूल्यों को आत्मसात कर रही है।
जल संरक्षण के लिए SARRA की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्रोतों और नदियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) का गठन किया है। इसके तहत अब तक 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण और 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल का संचयन किया गया है। साथ ही, राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और वाहनों में कूड़ेदान को अनिवार्य किया गया है।
मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री जोशी ने हरेला को उत्तराखंड की पर्यावरणीय परंपरा बताया, जबकि मंत्री उनियाल ने बताया कि प्रदेश के 2,389 स्थानों पर हरेला पर्व मनाया जा रहा है और पिछले तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का 80% से अधिक सर्वाइवल रेट रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Secret Drug Lab Uncovered in Hills, ₹12 Cr MDMA Seized
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply