Date Filter

Uttarakhand

श्रावणी मेले का शुभारंभ: जागेश्वर धाम के विकास को मिली नई रफ्तार

बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला केवल धार्मिक नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक स्थलों के पुनरुत्थान का अमृतकाल चल रहा है, जिसमें अयोध्या, काशी, महाकाल लोक और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम जैसे पुनर्निर्माण कार्य उल्लेखनीय हैं।

सीएम धामी ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जागेश्वर मास्टर प्लान के प्रथम चरण में ₹146 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, वहीं दूसरे चरण की योजनाएं भी स्वीकृत हो चुकी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अल्मोड़ा जिले में कोसी नदी के किनारे 40 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक, शीतलाखेत को ईको टूरिज्म और द्वाराहाट-बिनसर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से नीचे है और पिछले चार वर्षों में 24 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा हेतु सरकार द्वारा सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और ऑपरेशन कालनेमी जैसे कड़े कदम भी उठाए गए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us