सभी विभागों में लागू होगा डिजिटल उत्तराखंड: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने `डिजिटल उत्तराखंड` प्लेटफॉर्म को राज्य में गुड गवर्नेंस की दिशा में गेमचेंजर पहल करार दिया है। सोमवार को सचिवालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने सभी विभागों को इस प्लेटफॉर्म को शीघ्र लागू करने और इसके माध्यम से नागरिक सेवाओं को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म न केवल सेवा वितरण की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाएगा, बल्कि जनता के साथ शासन का संवाद भी अधिक सशक्त और त्वरित होगा। उन्होंने इसे डिजिटल युग में उत्तराखंड को मुख्यधारा में लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया और प्लेटफॉर्म को सुगम, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर बल दिया।
बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा ने बताया कि डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफॉर्म को राज्य की सभी योजनाओं और सेवाओं के लिए एक सिंगल डिजिटल एक्सेस प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे डेटा आधारित प्रशासन, कार्य दक्षता में सुधार और सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि जन सेवा की गुणवत्ता में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Cyber Fraud of ₹2.56 Crore: Seniors Tricked with Arrest Threats
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply