चोरगलिया में बनेगा पहला ईको विलेज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखंड का पहला ईको विलेज जल्द ही चोरगलिया क्षेत्र में नंधौर सेंचुरी के पास बनेगा। एक हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के लिए वन विभाग ने शासन से पांच करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ईको विलेज में पर्यटकों को ग्रामीण माहौल में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां ईको हट्स, कॉटेज, कैफेटेरिया, किचन, पेयजल और ठोस कचरा निस्तारण जैसी व्यवस्थाएं होंगी। निर्माण में अधिकतर लकड़ी का उपयोग कर पारंपरिक शैली को बढ़ावा दिया जाएगा।
वन विभाग के अनुसार, यह प्रोजेक्ट लाखनमंडी गांव के पास ‘आम बगीचा’ नामक स्थान पर विकसित किया जाएगा, जो रिजर्व फॉरेस्ट श्रेणी से बाहर की वन भूमि है। हल्द्वानी डिवीजन के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि यह स्थान नंधौर सेंचुरी के करीब होने के कारण पर्यटकों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बन सकता है।
पर्यटक यहां वेबसाइट www.nandhaurwildlife.uk.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकेंगे। ईको विलेज में युवाओं को नेचर गाइड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि आसपास के गांवों की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री यहां कर सकेंगी। खाने में पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।
यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Pushes Cultural Reforms: Gita in Schools, UCC, and RSS Ideals
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply