Date Filter

Uttarakhand

कांग्रेस हंगामे से गूंजा सदन, माइक-टेबल तोड़े; 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में दो दिनों तक भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष कांग्रेस ने नैनीताल पंचायत चुनावों में धांधली और कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायकों ने माइक और टेबलेट तोड़ डाले, मेज पलट दी और पीठ की ओर पर्चे उछाले। हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और मर्यादा तार-तार होती रही।

पहले दिन महज एक घंटा 45 मिनट ही सदन चल सका, जबकि प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित हो गए। देर शाम कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर ही धरना दिया और नैनीताल के डीएम व एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वार्ता विफल रही और विधायक रातभर सदन में डटे रहे।

दूसरे दिन भी हंगामे का दौर जारी रहा। कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और वेल में जाने से कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। इस बीच भाजपा विधायकों ने भी “शर्म करो” के नारे लगाए। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल व उमेश कुमार भी कांग्रेस विधायकों के साथ विरोध में शामिल हुए।

हंगामे के बीच ही सदन ने 5315.39 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और नौ विधेयक पारित कर दिए, जिनमें उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक, लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक और अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा विद्युत नियामक आयोग और जल विद्युत निगम की वार्षिक रिपोर्टें भी सदन पटल पर रखी गईं।

लगातार हंगामे और विपक्ष की सख्त मांगों के बीच बुधवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us