Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे परियोजना को मिली हरी झंडी

देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। उत्तराखंड सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के बीच केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए समझौता हुआ। यह समझौता केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत किया गया है।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुए इस समझौते के तहत NHLML की 51% और राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी तय हुई है। खास बात यह है कि परियोजना से होने वाले राजस्व का 90% हिस्सा राज्य में पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता से जुड़ी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही, इससे रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

केंद्र सरकार द्वारा मंजूर की गई इन परियोजनाओं में सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे लगभग ₹4,100 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। वहीं गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के बीच 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे ₹2,700 करोड़ से अधिक की लागत में तैयार होगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us