भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाओं की सरकारी जमीनों की जांच करने और भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई भूमि की त्वरित सुनवाई कर कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों की नियमित समीक्षा करने तथा अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के निर्देश भी दिए। साथ ही वेरिफिकेशन ड्राइव तेज करने और अवैध राशन कार्ड धारकों को चिन्हित करने पर जोर दिया।
आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पूर्व तैयारियां पूरी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती की स्थिति में लोगों को पहले से सूचना देने को भी कहा।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग, यात्रा मार्गों पर पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। वहीं कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा जोशीमठ समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
-
हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
-
गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
-
आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
-
Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
-
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
-
उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
-
भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
-
उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
-
24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
-
चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
-
उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
-
Uttarakhand Defence Academy to Offer Free SSB Coaching to NDA Qualifiers
-
उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, आग बुझाने में दो की मौत; टिहरी में हाई अलर्ट
-
IIT Roorkee Signs Agreements for Next-Gen Battery Technologies
-
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन नकली दवा रैकेट का खुलासा
-
केदारघाटी और जोशीमठ में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार
-
‘Path to Viksit Bharat Goes Through Harit Bharat’: Union Minister Bhupender Yadav
-
उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO, लगेंगे विशेष कैंप

Leave A Reply