Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में सरस आजीविका मेला का किया उद्घाटन

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित ‘सरस आजीविका मेला’ में सी.एल.एफ. के लिए 1.20 करोड़ रुपये की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया और 10 अन्य सी.एल.एफ. हेतु 1 करोड़ रुपये की प्रस्तावित गतिविधियों का शिलान्यास किया।

उन्होंने ‘Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class’ का भी उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीण युवा अपने गांव में रहकर JEE और NEET की तैयारी कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामोत्थान परियोजना और ग्रामीण उद्यमिता की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच है। उन्होंने ग्रामीण कारीगरों और महिला उद्यमियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण योजनाओं की उपलब्धियां साझा करते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना से 1.65 लाख महिलाएं लखपति बनीं, सशक्त बहना उत्सव योजना से 5.5 करोड़ रुपये का विपणन हुआ, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहुंच मिली, और 68 हजार स्वयं सहायता समूह तथा 3 लाख महिला किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us