Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 48.30 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड: इस बार की चारधाम यात्रा ने कठिन मौसम और आपदा की चुनौतियों के बावजूद नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 12 अक्टूबर तक चारधाम यात्रा में 48,30,393 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो बीते साल पूरे यात्रा काल के 48.04 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। यात्रा अभी जारी है और 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही अगले साल तक के लिए बंद हो जाएगी।

उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल में आई भयानक आपदा के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा कई दिनों तक पूरी तरह बंद रही। क्षतिग्रस्त गंगोत्री नेशनल हाईवे के बहाल होने के बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए यात्रा कर पाए।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 30 अप्रैल से 12 अक्टूबर 2025 तक हेमकुंड साहिब समेत चारधाम यात्रा में 48,30,393 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या प्रदेश सरकार की कुशल योजना और प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा, "श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी।"

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us