देहरादून में इगास की धूम: लोकनृत्य, भैलो और पारंपरिक स्वाद से झूम उठा दून
देहरादून में लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) उल्लासपूर्वक मनाया गया। शहरभर में सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं ने लोकगीत, नृत्य, भैलो खेल और पारंपरिक व्यंजनों के साथ पर्व का उत्सव मनाया। ढोल-दमाऊं की थाप पर “भैलो रे भैलो, अंध्यरो भजैकि उज्यलो देलो” गीत गूंजा और लोग झूम उठे। घर-घर में उड़द की पकोड़ी, स्वाले और झंगोरा भात बने, दीप जलाकर घर रोशन किए गए।
संस्कृति विभाग सभागार में धाद संस्था ने आपदा प्रभावित बच्चों के साथ इगास मनाया। पुनरुत्थान कार्यक्रम के 12 वर्ष पूरे होने पर 85 बच्चों संग संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भैलो खेला गया।
इगास पर्व समिति ब्रह्मपुरी के कार्यक्रम में लोकगायिका निधि राणा और राम कौशल के गीतों ने समां बांध दिया। “प्यारू छ कुमौ प्यारूर गढ़वाल” और “ओ मेरी गैल्यानी रमिता” जैसे गीतों पर लोग थिरकते रहे।
कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों ने पारंपरिक भैलो खेला और झूमैलो नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं उत्कृष्ट जन कल्याण सेवा समिति के कार्यक्रम में गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों और व्यंजनों का आनंद लिया गया।
देहरादून में इस बार इगास पर्व ने परंपरा और लोकसंस्कृति दोनों को एक साथ जीवंत कर दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी बनी आकर्षण, बिखेरी देवभूमि की झलक
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply