निनाद-2025: लोक रंगों और सुरों से सजा स्थापना दिवस समारोह
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह निनाद-2025 के तीसरे दिन हिमालयी रंगों, लोक धुनों और परंपराओं की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तिब्बत से अरुणाचल प्रदेश तक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोकसंगीत और नृत्य की अद्भुत झांकी पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सौरभ थपलियाल और उत्तराखंड साहित्य एवं कला परिषद की अध्यक्ष मधु भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्कृति निदेशालय के उपनिदेशक आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में कला-प्रेमी उपस्थित रहे।
जौनसार-बावर के हारूल नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया। तिब्बत इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, धर्मशाला के कलाकारों ने ‘स्नो लेपर्ड’ और ‘नागरी माब्जा’ नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि अरुणाचल प्रदेश की आदी और गालो जनजातियों ने अपने पारंपरिक नृत्यों से उत्सव को रंगीन बना दिया।
दूसरे सत्र में ‘उत्तराखंड की लोकभाषा एवं संस्कृति’ पर परिचर्चा में वक्ताओं ने स्थानीय भाषाओं को शिक्षा से जोड़ने और डिजिटल माध्यमों से उनके संरक्षण का आह्वान किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
President Murmu Addresses Uttarakhand on 25th Foundation Anniversary
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply