Date Filter

Uttarakhand

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट

देहरादून: दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को राज्य की सीमाओं पर सख्त निगरानी रखने, पुलिस बल को सतर्क रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य के सभी जिलों में अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं, धार्मिक स्थलों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और मॉल में सघन चेकिंग की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि सभी जिला प्रभारियों को गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त सतर्कता बरतने और इंटरनेट मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को सक्रिय कर दिया गया है। ये टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी और चेकिंग अभियान चला रही हैं। पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से पूरे राज्य की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

डीजीपी ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था का पालन करा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us