Date Filter

Health

उत्तराखंड में मातृ-शिशु स्वास्थ्य मजबूत, 34 लाख लाभान्वित

देहरादून: राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के प्रभावी क्रियान्वयन से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और रक्त संचरण सेवाएं मजबूत हुई हैं।

SRS 2021-23 के अनुसार राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात 12.5% घटकर 91 प्रति लाख जीवित जन्म हो गया है। नवजात मृत्यु दर 14, शिशु मृत्यु दर 20 और पांच वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर 23 प्रति हजार है।

जागरूकता अभियानों और आशा-एएनएम कार्यकर्ताओं की सक्रियता से राज्य में 95% प्रसव संस्थागत रूप से हो रहे हैं। फरवरी 2025 में पल्स एनीमिया अभियान के तहत 57 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

13 जिलों में संचालित 2059 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हर वर्ष 34 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में बड़ी संख्या में ब्लड प्रेशर, शुगर, मुख और स्तन कैंसर की जांच की गई।

राज्य में 67 रक्तकोष स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि नियमित रक्तदान शिविरों से सेवाओं में सुधार हुआ है। टीबी उन्मूलन में राज्य ने जुलाई 2025 तक 113% लक्ष्य हासिल किया। सिकल मिशन में 1.53 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग पूर्ण की गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि NHM ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव और रोग नियंत्रण में राज्य को मजबूती दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में वन विभाग की पहल: लीसा दोहन से रोजगार, वनाग्नि रोकथाम को बढ़ावा
  • Kapkot Emerges as Adventure Tourism Hub with National Paragliding Event
  • देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
  • Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
  • अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
  • Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
  • पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
  • Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
  • हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
  • Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
  • गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
  • मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
  • पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
  • पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
  • High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
  • देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
  • Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
  • देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
  • Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
  • शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल

Stay Connected With Us

Subscribe Us