उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थायीकरण मंजूर
देहरादून: राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 268 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्थायीकरण को स्वीकृति दे दी है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया।
प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में तैनात इन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने द्विवर्षीय परवीक्षा अवधि संतोषजनक रूप से पूर्ण की है। ये नियुक्तियाँ वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई थीं और उत्तराखण्ड सरकारी सेवकों की स्थायीकरण नियमावली–2002 व उच्चतर शिक्षा (समूह ‘क’) सेवा नियमावली–2003 के तहत स्थायी की गई हैं।
स्थायीकरण में राजनीति विज्ञान व हिन्दी के 71-71, अर्थशास्त्र 35, संस्कृत 35, शिक्षा शास्त्र 26 सहित कुल 13 विषयों के प्राध्यापक शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक निरंतरता और गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।
“268 प्राध्यापकों के स्थायीकरण की स्वीकृति उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और कर्मचारियों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।” — डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply