पीएम मोदी ने मन की बात में की उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड को समर्पित करते हुए राज्य के शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख किया। उन्होंने औली, मुनस्यारी, दयारा और चोपता जैसे स्थलों को देशवासियों को सर्दियों में घूमने के लिए सुझाव दिया।
पीएम ने बताया कि पिथौरागढ़ में आयोजित हाई-ऑल्टीट्यूट अल्ट्रा रन में 18 राज्यों से 750 से अधिक एथलीट शामिल हुए। तीन साल में आदि कैलाश यात्रा के पर्यटक 2,000 से बढ़कर 30,000 तक पहुँच गए हैं। जल्द ही राज्य में विंटर गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मोदी जी उत्तराखंड पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने बताया कि पीएम के दौरे से केदारनाथ, बद्रीनाथ, आदि कैलाश और हर्षिल घाटी जैसे क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ी है।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सराहना राज्य में विंटर टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को प्राकृतिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर अग्रणी बनाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
UCOST Hosts Major Science & Disaster Meet in Dehradun
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply