Date Filter

Uttarakhand

सहकार से समृद्ध उत्तराखंड: देहरादून में सहकारिता मेला 2025 का शुभारंभ

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सहकारिता मेला 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 और उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां की सभी 670 सहकारी समितियां पूरी तरह डिजिटल हो चुकी हैं, जिससे किसानों और आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि सहकारी समितियां अब ऋण तक सीमित न रहकर जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर और डिजिटल सेवाओं के रूप में काम कर रही हैं। महिला सहकारिता और स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख रुपये के ब्याजमुक्त ऋण दिए जा रहे हैं, जिससे लखपति दीदी अभियान के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के स्टेट फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया और सहकारी समूहों को ऋण चेक वितरित किए। उन्होंने विश्वास जताया कि सहकारिता मेला आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us