उत्तराखंड में 2026 से बिल्डर माफिया पर सख्ती, अवैध निर्माण पर ब्रेक
देहरादून: नए साल 2026 के साथ उत्तराखंड सरकार ने कंक्रीट माफिया, अवैध बिल्डरों और भूमाफिया के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माण, नदी किनारे कंक्रीटीकरण और निवेशकों से ठगी पर अब सख्त शिकंजा कसने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन और विकास प्राधिकरण एक नई, सख्त और पारदर्शी नियमावली लागू करने जा रहे हैं। इसके तहत हर बिल्डर का विकास प्राधिकरण और रेरा में पंजीकरण अनिवार्य होगा। निवेशकों की राशि एस्क्रो अकाउंट में जमा होगी और निर्माण की प्रगति के अनुसार ही जारी की जाएगी।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने सहस्रधारा, रायपुर, डोईवाला, राजपुर रोड तथा रिस्पना–बिंदाल नदी किनारे सैकड़ों अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। बड़े बिल्डरों की सूची तैयार कर ली गई है, जिन पर सीलिंग, ध्वस्तीकरण और आपराधिक मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।
नई व्यवस्था में हर प्रोजेक्ट की जानकारी और निर्माण प्रगति ऑनलाइन सार्वजनिक होगी। नक्शे से हटकर निर्माण पर तुरंत कार्रवाई और निवेशकों के लिए शिकायत निस्तारण की व्यवस्था भी की जाएगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहेगा, अधूरे प्रोजेक्ट और ठगी पर रोक लगेगी तथा देहरादून के संतुलित और नियोजित विकास को मजबूती मिलेगी।
-
Next Post
NABARD Organizes 2nd RAC Meet & GI Workshop in Dehradun
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply