मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज
देहरादून: मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) का विधिवत शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी ने कंडार देवता और हरि महाराज की डोली के सानिध्य में किया। रामलीला मैदान में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सप्ताहभर चलने वाले मेले की शुरुआत हुई।
मुख्यमंत्री ने माघ मेले को लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि देवभूमि की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से रोजगार मिला है।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों से देवडोलियां पहुंचीं। भागीरथी स्नान के बाद बाड़ाहाट क्षेत्र में डोली नृत्य और रासो-तांदी जैसे पारंपरिक नृत्यों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरा। समारोह में कई देवी-देवताओं की डोलियों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं—सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सिल्क्यारा टनल—का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। भ्रमण के दौरान उन्होंने शक्ति मंदिर और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का लक्ष्य : सीएम धामी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply