बुजुर्ग दंपती को 60 दिन तक रखा Digital Arrest, ठगे 69 लाख रुपये
देहरादून: साइबर ठगों ने कानून का डर दिखाकर एक बुजुर्ग दंपती को करीब 60 दिनों तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर 69 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र का है, जहां सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी को मानसिक दबाव में रखा गया।
पीड़ित 81 वर्षीय भगवत नारायण झा और उनकी पत्नी कमल झा के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय, साइबर क्राइम सेल और सर्वोच्च न्यायालय का अधिकारी बताकर आधार नंबर से 10 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन की बात कही और गिरफ्तारी की धमकी दी।
इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए दोनों की लगातार निगरानी की गई। उन्हें किसी से बात न करने, लाइव लोकेशन भेजने और निर्देशों का पालन करने को मजबूर किया गया। भय के चलते आरोपियों के बताए खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई और जमीन-जायदाद बेचने तक का दबाव बनाया गया।
पीड़ितों का कहना है कि इस साजिश में उन्हें कुल 69 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से ऐसे कॉल से सतर्क रहने की अपील की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Mobile Phones, Cameras Banned in Char Dham Temple Complexes
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply