सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैंजी में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
पौड़ी गढ़वाल: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा संचालित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, सैंजी (पौड़ी गढ़वाल) में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्येय-निष्ठा से ओतप्रोत विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र भक्ति और देश प्रेम से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें देशभक्ति गीतों का गायन किया गया तथा भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती का पूजन एवं वंदन कर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े गीत तथा गढ़वाली लोक गीत व नृत्य, पंजाबी एवं राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वक्तव्य भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मनवर सिंह रावत, समाजसेवी श्री संतन सिंह चौहान, ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा भंडारी, उपप्रधान श्रीमती सुमन देवी, पर्यावरण संरक्षण संस्था समलौण के प्रतिनिधि, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्या श्रीमती सीता देवी, सुदामा प्रसाद खंकरियाल, महिला मंगल दल ग्वालखुड़ा, कोठला की सदस्याएं तथा आसपास के गांवों से आए गणमान्य अतिथि एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र नेगी, श्री भीम सिंह नेगी, श्री नवीन कांत, श्री अनिल कुमार, श्री अरविंद कुमार, श्री सुदीप गोसाईं, श्रीमती निर्मला देवी, कु उर्मिला चौहान, कु पूजा , बसन्ती देवी सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वीर सपूतों की स्मृति में समलौण संस्था की ओर से श्रीमती गीता पोखरियाल जी व पूरी टीम द्वारा पौधा भेंट किया गया। यह पौध विद्यालय के उपप्रबंधक श्री शम्भू प्रसाद खंकरियाल को भेंट किया गया, जिसकी संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती निर्मला खंकरियाल ने ली।
इस कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौण सेना नायिका श्रीमती गीता पोखरियाल ने किया। इस अवसर पर समलौण सेना व महिला मंगल दल सैंजी द्वारा थड़िया, चौफला, झूमेलो आदि लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में समलौण सेना की सदस्य श्रीमती पुष्पा देवी, सुमन देवी, पूजा देवी, यशोदा देवी, रोशनी देवी, कंचन देवी, बसंती देवी, बबली देवी, आरती देवी, समलौण आंदोलन की ब्लॉक संयोजिका श्रीमती सीता देवी सहित अनेक ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपप्रबंधक श्री शम्भू प्रसाद खंकरियाल ने पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य के लिए समलौण सेना को ₹500 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट कर प्रोत्साहित किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Mount Zion School Celebrates Republic Day with Enthusiastic Cultural Programme
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply