उत्तराखंड में अगले 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
27 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में ओलावृष्टि और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
28 जनवरी को कुमाऊं मंडल में हल्की से मध्यम बारिश और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का अनुमान है। 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तथा 31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 1 और 2 फरवरी को भी पहाड़ी क्षेत्रों में यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में सड़क बंद होने की आशंका जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Reports Major Reforms After One Year of UCC
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply