देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य की चार प्रमुख चीनी मिलों—बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला—के लिए 92.14 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में स्वीकृत की है। यह राशि मिलों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए दी गई है।
सरकार की इस पहल से हजारों गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिलेगा। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल ही में संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे कि किसानों के बकाये का जल्द निपटारा किया जाए।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का ने जानकारी दी कि स्वीकृत राशि में से बाजपुर मिल को 25.98 करोड़, नादेही को 21.82 करोड़, किच्छा को 21.81 करोड़ और डोईवाला मिल को 22.53 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
आयुक्त दुम्का ने संबंधित मिलों के प्रधान प्रबंधकों व अधिशासी निदेशकों को निर्देशित किया है कि वे प्राथमिकता के आधार पर समितियों के माध्यम से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र करें।
सरकार का मानना है कि समय पर भुगतान से किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और आगामी सीजन में गन्ना उत्पादन के लिए और अधिक प्रोत्साहित होंगे।
यह कदम प्रदेश में गन्ना उद्योग को सुदृढ़ बनाने और किसानों के विश्वास को बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
State Universities to Operate Samarth Portal Independently: Dr. Dhan Singh Rawat
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply