Date Filter

Crime

देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग

देहरादून में बीते पांच दिनों में तीन हत्याओं की घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर पुलिस और प्रशासन को सख्त संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

बैठक में सीएम ने थाना-चौकियों के वर्क कल्चर में सुधार, आम जनता से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार तथा आपराधिक मामलों की विवेचना शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाने पर भी जोर दिया।

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद बढ़ने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लैंड फ्रॉड और अवैध निर्माण के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और जन शिकायत निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आम लोगों का भरोसा व्यवस्था पर बना रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us