देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
देहरादून: रंग, उमंग और भाईचारे के पर्व होली पर उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्साह देखने को मिला। गली-गली होल्यारों की टोलियां ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंचीं और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। घरों से आती गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और खास बना दिया।
सुबह से ही प्रदेशभर में होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक बैठकी और खड़ी होली के गीत गूंजे तो कहीं डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। गांवों से लेकर शहरों तक हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी। बच्चे रंग-बिरंगी टी-शर्ट और पिचकारी के साथ सड़कों पर होली खेलते नजर आए, वहीं महिलाओं ने समूह बनाकर होली गीत गाए।
हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली। ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम स्थित परमार्थ निकेतन के पास भारत साधु समाज घाट पर देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी जमकर होली खेली। मसूरी में भी सैलानियों और स्थानीय लोगों ने रंगों के साथ त्योहार का आनंद लिया।
राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है और सभी को मिलकर देवभूमि को खुशियों के रंगों से सराबोर करना चाहिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply