Date Filter

Education

टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

देहरादून: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा टिहरी के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति दी गई है, जो सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।

प्रारंभिक चरण में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। जरूरत और स्वीकृति के अनुसार आने वाले वर्षों में इसे आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है वर्तमान में रिंग रोड का कार्य पूर्ण गति से किया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट की असीमित संभावनाओं को देखते हूए इसकी डीपीआर तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और स्थानीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं।

गौरतलब है कि यह फैसला भारत सरकार की उस योजना के तहत लिया गया है, जिसमें देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदननेगी का यह विद्यालय भी उन्हीं स्वीकृत संस्थानों में शामिल है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us