मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं” की पहचान कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे SIR के दौरान अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराएं और BLO को पूरा सहयोग दें।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि प्रदेश में प्री-SIR फेज में 89 प्रतिशत मैपिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने जानकारी दी कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है तथा DEO, डिप्टी DEO और ERO/AERO के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। वहीं BLO और अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण जारी है।
समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न माध्यमों से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और ERO को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
Latest Newst
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Leave A Reply