भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
देहरादून: भानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबे एनएच-07 को ₹743 करोड़ की लागत से फोर/सिक्स लेन हाईवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। एनएचएआई की इस परियोजना से देहरादून, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही चारधाम यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।
मौजूदा दो लेन मार्ग पर प्रतिदिन करीब 18,456 वाहनों की आवाजाही होती है। बढ़ते यातायात को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। वन संरक्षण के लिए 60 मीटर राइट ऑफ वे (ROW) को घटाकर 23 मीटर रखा गया है, जबकि एफआरआई के वैज्ञानिक आकलन के आधार पर 754 पेड़ों को प्रतिरोपण के लिए चिन्हित किया गया है।
वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास, चार समर्पित एलीफेंट अंडरपास और करीब 3.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड संरचना बनाई जाएगी। इसके अलावा साउंड बैरियर, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, वन्यजीव चेतावनी संकेतक और नो हॉर्न जोन जैसे सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।
परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय और ट्रैफिक जाम में कमी आने के साथ सड़क सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply