तीन अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
धर्मनगरी हरिद्वार में बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ये हादसे बहादराबाद, लक्सर और चीनी मिल क्षेत्र में हुए।
हरियाणा के रेवाड़ी से आए पांच यात्रियों की कार बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान केहर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36), और प्रकाश (40) के रूप में हुई है। घायल महिपाल (40) का इलाज एम्स में जारी है।
लक्सर के भोगपुर गांव स्थित एक स्टोन क्रशर में मटेरियल लेने आए इरफान नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में मटेरियल भरते समय इरफान मटेरियल के नीचे दब गया। काफी तलाश के बाद जब ट्राली को पलटा गया, तब उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंडाखेड़ा गांव के मनजीत, जो चीनी मिल में काम करता था, रात की ड्यूटी पर जाते समय गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। हादसा खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार पुलिस ने तीनों मामलों में उचित कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसों के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
प्रदेश में सात नई पिरुल ब्रिकेट्स यूनिट जल्द तैयार होंगी
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply