देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
देहरादून: शांत वादियों और धार्मिक स्थलों के लिए ‘देवभूमि’ के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तराखंड में रेव पार्टी, नशा, अवैध कैसीनो और कथित देह व्यापार के लगातार सामने आ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। रामनगर, देहरादून और ऋषिकेश में होटल व रिजॉर्ट पर हुई पुलिस कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
हाल ही में रामनगर के एक लग्जरी रिजॉर्ट में छापेमारी कर पुलिस ने 62 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यहां पार्टी की आड़ में कथित देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियां चल रही थीं। रिजॉर्ट को सील कर डिजिटल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की जांच की जा रही है।
इससे पहले देहरादून के सहसपुर में कथित सेक्स रैकेट और रेव पार्टी का मामला सामने आया था, जहां चरस भी बरामद हुई। अगस्त 2025 में लक्ष्मण झूला में रेव पार्टी के दौरान 37 लोगों को पकड़ा गया, जबकि मार्च 2026 में ऋषिकेश के एक होटल में अवैध कैसीनो का खुलासा कर 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार ऐसे नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं और कई बार अंतिम समय में लोकेशन साझा करते हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे की सख्त निगरानी की जरूरत बढ़ गई है। अब सवाल है कि क्या इन अवैध नेटवर्क पर लगाम लगाकर देवभूमि की पहचान को बचाया जा सकेगा?
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
Latest Newst
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
-
दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
-
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
-
उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
-
HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun
-
उत्तराखंड में नई खेल नीति जल्द, पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध सरकारी नौकरी
-
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 में साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार
-
41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई

Leave A Reply