उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में आई टीम के साथ उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय और पर्यटन-तीर्थाटन प्रधान उत्तराखंड में योजनाएं बनाते समय स्थायी आबादी के साथ फ्लोटिंग पॉपुलेशन को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। राज्य में हर साल स्थायी आबादी से करीब सात से आठ गुना अधिक लोग आते हैं, जिससे स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और परिवहन जैसी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास, कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम, जल संरक्षण तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर प्रभावी नीति बनाने पर जोर दिया गया। सीएम धामी ने कृषि, बागवानी, पर्यटन, जैव विविधता और कौशल विकास में विशेषज्ञों के सहयोग से नवाचार आधारित नीतियां तैयार करने की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार और नीति आयोग के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
Latest Newst
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
-
दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
-
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
-
उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
-
HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun
-
उत्तराखंड में नई खेल नीति जल्द, पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध सरकारी नौकरी
-
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 में साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार
-
41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई

Leave A Reply